logo

संयुक्त सचिव अरविंद कुमार झारखंड विधानसभा सचिवालय से हुए रिटायर, दी गयी भावभीनी विदाई 

ARVIND_KUMAR1.jpg

रांची 

झारखंड विधानसभा सचिवालय के संयुक्त सचिव अरविंद कुमार आज अपने पद से रिटायर हो गये। इस मौके पर कार्यक्रम का आयोजन कर सहकर्मियों ने उनको भावभीनी विदाई दी। सचिवालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बता दें कि अरविंद कुमार 08 नवम्बर 1988 को बिहार विधानसभा में सहायक पद पर नियुक्त हुए थे। कैडर विभाजन के बाद उन्होंने 20 नवंबर 2000 को झारखंड विधानसभा में योगदान दिया था। विदाई समारोह के अवसर पर सहकर्मियों ने उनके सम्मान में अपने उद्गार व्यक्त किये। 


सौहार्दपूर्ण व्यवहार के लिए जाने गये 
प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर ने अपने उद्बोधन में कहा कि अरविंद कुमार, कुशल कार्यक्षमता और सौहार्दपूर्ण व्यवहार के लिए हमेशा जाने गए। उन्होंने सम्पूर्ण सेवाकाल में अपने कर्तव्यों का निर्वहन सम्मानजनक तरीक से किया। इस अवसर पर रणजीत कुमार संयुक्त सचिव ने मंच का संचालन किया।

Tags - Joint SecretaryArvind KumarretiredJharkhand News