logo

बेकसूर सूरज जेल में काटे 19 महीने, अब अलसी मुजरिम प्रिंस को उम्रकैद की सजा   

CIVIL_COURT5.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची सिविल कोर्ट ने बुधवार को विमल महतो हत्याकांड मामले में अभियुक्त प्रिंस सोनी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर 5 हजार का जुर्माना लगाया है। सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त 15 दिनेश कुमार की कोर्ट में इस केस का ट्रायल हुआ। जिसमें अभियोजन पक्ष की ओर से 11 गवाह पेश किए गए। जहां गवाहों के बयान और पुलिस द्वारा अदालत में प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने प्रिंस सोनी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

सूरज 19 महीने तक काटता रहा जेल

जानकारी के मुताबिक नगड़ी थाना से जुड़े कांड संख्या 157/21 में सूरज कुमार सोनी को विमल कुमार महतो की हत्या का आरोपी बनाया गया था। लेकिन, हत्या का असली आरोपी वह नहीं, बल्कि उसका हमनाम था। निर्दोष व्यक्ति एक या दो दिन नहीं 19 महीने तक बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद रहा। जिसे पिछले सप्ताह कोर्ट ने बरी कर दिया था। वहीं, मामले के एक अन्य अभियुक्त सूरज सोनी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT