logo

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रयास से बची सड़क हादसे में घायल की जान

banna_gupta_self.jpg

रांची 
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रयास से आज एक घायल की जान बच गयी। दरअसल आज बेड़ो थाना के समीप एक सड़क दर्घटना हुई। थाना के समीप चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार बुरी तरीके से घायल हो गया। संयोग से इसी समय स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अपने काफिले के साथ बेड़ो के रास्ते से गुजर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानवता दिखाते हुए काफिला रोका और अपने स्तर से एंबुलेंस बुलाकर घायल व्यक्ति को बेड़ो अस्पताल भिजवाया। इसी केस साथ उन्होंने रांची एसपी को फोन कर बेड़ो थाना प्रभारी को दुर्घटना स्थल पर भेजने को कहा। 

मंत्री और अंगरक्षकों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल 

इस दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता और उनके अंगरक्षकों ने मिलकर घायल को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल तक पहुंचाया। घायल का उपचार शुरू होने के बाद उन्होंने रांची के सिविल सर्जन को इसकी सूचना दी। और कहा कि वे घायल का बेहतर से बेहतर तरीके से इलाज सुनिश्चित करें। समाचार लिखे जाने तक ट्रक का कोई पता नहीं चला था। मौके पहुंची बेड़ो थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस दौरान अस्पताल की सुविधा व्यवस्था का भी जायजा लिया। और निर्देश दिया कि यहां आने वाले मरीजों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े, ये सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने आसपास की खराब सड़क पर चिंता व्यक्त की। 

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N