द फॉलोअप डेस्क:
INDIA bloc protest: मंगलवार को इंडियन यूथ कांग्रेस (Indian Youth Congress) के कार्यकर्ताओं ने रांची (Ranchi) में स्थित चुनाव आयोग कार्यालय (Election Commission Office) के बाहर प्रदर्शन (Protest) करते हुए घेराव किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता संगठन का झंडा लेकर कार्यालय पहुंचे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता लगातार “ज्ञानेश कुमार हटाओ” और “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाते रहे।
झारखण्ड की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर : साकची के गुप्ता लॉज में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, देह व्यापार के आरोप में 2 गिरफ्तार
चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा
INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन और चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कार्यालय के बाहर पहले से ही मजबूत बैरिकेडिंग की गई है, ताकि प्रदर्शनकारी मुख्य गेट तक नहीं पहुंच सकें। बैरिकेडिंग के पास बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा हैं और उसे तोड़ने की कोशिश के साथ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं।
.jpeg)
पिछले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
इससे पहले कांग्रेस के चुनाव आयोग घेराव के दौरान प्रदर्शनकारी मुख्य गेट तक पहुंच गए थे। इस दौरान गेट खोलने और उसे तोड़ने का प्रयास भी किया गया था। इसी को देखते हुए इस बार पुलिस ने चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर पहले से ही व्यापक बैरिकेडिंग कर रखी है, ताकि प्रदर्शनकारियों को मुख्य गेट तक पहुंचने से रोका जा सके। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी बैरिकेडिंग को टूटने से रोकने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। वहीं, प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग के आगे डटे हुए हैं और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के घेराव की बात कहते हुए लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भाजपा कोर कमेटी की बैठक शुरू, 2029 में झारखंड फतह के संकल्प पर मंथन