logo

चंदनकियारी : देश के प्रति स्वाभिमान का भाव जगाने के लिए कार्यक्रम है ‘मन की बात’- अमर बाउरी

CHANDAN_KIYARI.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का 100वां संस्करण के अवसर पर पूरे देश भर के साथ साथ झारखंड प्रदेश में भी उत्साह चरम पर है। इस मन की बात कार्यक्रम को लोग काफी उत्सुकता पूर्ण होकर सुने। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देशभर के 16 शहरों को वीडियो लाइव के माध्यम से जोड़ा गया। जिसमें झारखंड के बोकारो जिला के चंदनकयारी को भी लाइव जोड़ा गया। प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम को सुनने के लिए चंदनकियारी के लगभग 5000 से अधिक की संख्या में लोग जमा हुए। और सभी ने एक साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम में आये लोगों ने कहा कि चंदनकियारी के लिए यह गर्व का विषय है। जब हम सभी प्रधानमंत्री के साथ लाइव जुड़े है। लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्य्रकम से आम जनता सहित युवाओं और छात्रों को काफी फायदा हो रहा है। इस कार्यक्रम में देश के विकासपर्यावरण, पर्यटन, शिक्षा, स्टार्टअप महिला सम्मान, बेटी बचाओ सहित देश के विकास से जुड़े योजनाओं के विषय पर प्रधानमंत्री चर्चा करते है और देश के लोगों से सुझाव भी लेते है।

प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर के 16 जगहों को चुना

चंदनकियारी के विधायक व पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि ऐतिहासिक समय में प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर के 16 जगहों को चुना है। जिसमें एक झारखंड का चंदनकियारी भी है। जहां से मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होना था। ये हम सबके लिए बहुत गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदा के मन की बात कार्यक्रम दुनिया के सब से लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक है, और पूरे देश के लगभग 25 करोड़ लोग कार्यक्रम को सुना है। झारखंड के अंदर भी 9 हजार स्थानों पर लोगों ने लाइव सुना। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए नागरिकों में देश के प्रति स्वाभिमान का भाव जगाने के लिए कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि चंदनकियारी के लोगों में काफी उत्सुक्ता है। कि पीएम मोदी ने अपने साथ चंदनकियारी को अपने साथ जोड़ा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT