logo

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण, इसकी जितनी निंदा की जाए कम है- राजेश ठाकुर

RAJESH2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

देश की संसद लोकतंत्र का मंदिर है और राष्ट्रपति संसद का प्रथम अंग हैं, नए संसद भवन के शिलान्यास समारोह में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को समारोह से दूर रखा गया। इसके उद्घाटन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दरकिनार कर दिया गया है। ये बातें झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रविवार को बिरसा चौक पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा के समक्ष नव निर्मित संसद भवन के उदघाटन समारोह में राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं किए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यह आरएसएस की दलित आदिवासी विरोधी मानसिकता है जिसके कारण उन्हें उस सम्मान से वंचित रखा जाता है जो उनके उच्च संवैधानिक पद के हकदार हैं।

बतौर अतिथि भी राष्ट्रपति को नहीं किया गया आमंत्रित

राजेश ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रपति को जानबूझकर दरकिनार किया जाना यह दिखाता है कि भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री मोदी उन्हें अपनी चुनावी राजनीति के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल करेंगेलेकिन, उन्हें ऐसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अवसरों का हिस्सा नहीं बनने देंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की विडंबना देखिये एक आत्ममुग्ध तानाशाह प्रधानमंत्री जिन्हें संसदीय प्रक्रियाओं लोकतांत्रिक मूल्यों स्थापित परंपराओं से नफरत है। वो अपने सनक और सत्ता के अहंकार से देश को संचालित करने की इच्छा के तहत सब कुछ बरबाद करने पर तुले हुए हैं और ये बात नहीं समझ पा रहे हैउन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह उद्घाटन की बात छोड़ दीजिए बतौर अतिथि भी राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है l

संसद अहंकार की ईंटों से नहीं, संवैधानिक मूल्यों से बनती है- आलमगीर आलम

इस दौरान विधायक के दल नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि देश संविधान प्रदत्त अधिकारों से वंचित रखने का काम हो रहा है। राष्ट्रपति से संसद का उद्घाटन न करवाना और न ही उन्हें समारोह में बुलाना यह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है। उन्होंने कहा कि संसद अहंकार की ईंटों से नहीं, संवैधानिक मूल्यों से बनती है। उन्होंने कहा यह देश संविधान से ही चलना चाहिए एकतंत्र से नहीं, नेता विधायक दल ने कहा कि देश के 140 करोड़ भारतीय यह जनाना चाहते है कि राष्ट्रपति से उनका हक छीनकर आप क्या जताना चाहते हैंl

आज देश का आदिवासी एवं दलित समाज है मर्माहत

मौके पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जोसाय मारडी ने कहा की आज पूरा देश का आदिवासी एवं दलित समाज मर्माहत है। भाजपा एवं प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठी प्रथम आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया है। संविधान के अनुच्छेद 79 के प्रावधानों को अनदेखा किया है। इस बात को लेकर हम आदिवासी कांग्रेस के लोग झारखंड के एक आदिवासी गांव एक-एक पंचायतों में जाएंगे लोगों बताने का काम करेंगे की भाजपा आदिवासी समाज को सिर्फ चुनावी फायदे के समय याद रखती है। वहीं समय आने पर अधिकारों से वंचित करती है l

इन्होंने भी धरना को किया संबोधित

धरना कार्यक्रम को कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर पूर्व विधायिका ममता देवी मोर्चा संगठन विभाग प्रभारी रविंद्र सिंह प्रदेश प्रदेश अनुशासन समिति सदस्य शमशेर आलम महासचिव विनय सिन्हा दीपू,अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, डॉ. एम तौसिफ , प्रदेश सचिव कमल ठाकुरअमरेंद्र सिंह, सोशल मीडिया संयोजक गजेंद्र सिंह, वरिष्ठ कॉंग्रेस नेत्री रमा खलखो, ओ बी सी विभाग के अध्यक्ष अभिलाष साहू, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष केदार पासवान जिला अध्यक्ष चैतू उरांव, रवि मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम  का संचालन रांची जिला अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने तथा धन्यवाद ज्ञापन रांची महानगर अध्यक्ष डॉ कुमार राजा ने किया l धरना कार्यक्रम के पूर्व भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर नेता विधायक दल आलमगीर आलम सहित सभी कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण किया।  इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यकांत शुक्ला, देवजीत देवघरिया, मो. ओवैस आजाद, शाहीद अहमद,विनोद सिंह, सुंदरी तिर्की,परवेज आलम, माधो कच्छप, कमल ठाकुर, रंजन यादव, राजू राम, सुषमा हेम्ब्रम, नारायण मुण्डा रंजन सिंह सहित बड़ी संख्या में कॉंग्रेस जन उपस्थित थे l

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N