logo

चाईबासा में फिर IED ब्लास्ट में CRPF का एक जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रांची

NAXLI12.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड को नक्सल मुक्त बनाने के लिए नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया रहा है। इसी दौरान चाईबासा के ईचाहातु गांव में गुरुवार को नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची के मेडिका अस्पताल लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ईचाहातु में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।  घटना जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में ईचाहातु गांव की है।

घायल जवान को रांची रेफर

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि ईचाहातु गांव में नक्सली मौजूद हैं। सूचना के आधार पर कुछ जवान सायतबा कैंप से बाइक पर सवार होकर ईचाहातु गांव पहुंचे थे। इसी दौरान एक बाइक नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आ गयी। बताया जा रहा है कि बाइक पर दो जवान सवार थे। इनमें से 60 बटालियन के कांस्टेबल सीएस मणि ब्लास्ट में घायल हो गए। वहीं, बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना के बाद घायल जवान को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल भेजा गया है। जहां से जवान को रांची रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक वहीं, जवानों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT