logo

बेटी की शादी करा कर लौट रहे परिवार की वैन दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत 

वैन.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
गुमला जिले के डुमरी प्रखंड में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 29 लोग घायल हैं, जिसमें 11 लोगों की हालत गंभीर है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में बहुत ज्यादा लोग सवार थे। इस वजह से वैन अनियंत्रित हो गयी और यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि वैन में 50 लोग सवार थे। सभी डुमरी के सांरगडीह से बेटी की शादी करा कर वापस लौट रहे थे। इसी बीच जरडा गांव के पास ये हादसा हुआ। वैन तीन बार पलटी। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 


उपाधीक्षक घायलों का कर रहे थे इंतजार 
बता दें कि घटना रात की है। पहले तो घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया, वहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल गुमला के उपाधीक्षक घायलों के पहुंचने से पहले से अस्पताल के मेन गेट पर बैठ कर घायलों के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। जिनकी हालत गंभीर है उनमें से 3 लोगों को रिम्स रेफर किया गया है। मृतकों में दुल्हन की मां सुंदरी देवी उम्र 45 साल, पिता सुंदर गया 50 साल के अलावा पुलीकार कुंडू 50 साल, सविता देवी, अलसु नगेशिया शामिल है। सीएम हेमंत सोरेन ने  भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने  ट्वीट कर कहा है कि "गुमला के डुमरी में सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु की खबर से मन आहत है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को जिला प्रशासन द्वारा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।"

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT