logo

होम गार्ड जवानों ने मुख्यमंत्री पर लगाया वादाखिलाफ का आरोप, मोरहाबादी से राजभवन तक कर रहे पैदल मार्च

HOME.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड राज्य में सेवा दे रहे होमगार्ड जवान आज मोरहाबादी मैदान से राजभवन जाकिर हुसैन पार्क तक पदयात्रा कर रहे हैं। इसक बाद वहीं धरना स्थल पर एकदिवसीय धरना देंगे झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव तिवारी ने बताया कि हेमंत सोरेन की सरकार ने हमारे साथ वादाखिलाफी किया है। समान काम के बदले समान वेतन के साथ ही अन्य सुविधाएं देने का वादा किया गया था। सरकार ने  होमगार्ड के जवानों की मांगों को अनसुना किया है। सरकार बनने से पहले हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि सरकार बनते ही होमगार्ड जवानों को नियमित किया जाएगा। समान वेतन भी दिया जाएगा लेकिन अब वह वादा भूल गये हैं। 


हाईकोर्ट ने भी दिया है पक्ष में फैसला 
राजीव तिवारी ने कहा कि हम उनको वादा याद करवाने आये हैं। उन्होंने आगे कहा कि होमगार्ड जवानों के पक्ष में हाईकोर्ट ने भी फैसला दिया है। हाईकोर्ट ने 12 जनवरी 2023 को 3 माह के अंदर झारखंड राज्य के होमगार्ड जवानों को पुलिसकर्मियों की तरह ही वेतन एवं अन्य भत्ता के अनुरूप समान कार्य समान वेतन का लाभ देने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी होमगार्ड जवानों के पक्ष में बात कही थी। भारत सरकार की ओर से कई पत्र राज्य सरकार को भेजे गए लेकिन आज तक कोई ठोस पहले नहीं किया गया है।


क्या है मांगे
होम गार्ड जवानों की मांग है कि पुलिसकर्मियों की तरह ही उन्हें भ वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएं। होमगार्ड जवानों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए या झारखंड राज्य के सभी होमगार्ड जवानों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। बिहार के तर्ज पर होमगार्ड जवानों को झारखंड में भी  भविष्य निधि का लाभ दिया जाए।  बिहार सरकार होमगार्ड जवानों की 60 वर्ष की आयु सीमा समाप्त होने पर एकमुश्त डेढ़ लाख रुपये का भुगतान करती है। उसी तरह से झारखंड के होम जवान जवानों को भी 60 साल की आयु पूरी होने पर एकमुश्त डेढ़ लाख का भुगतान किया जाए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT