logo

हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की, झारखंड की 3 खिलाड़ी शामिल

KHELADI1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

हॉकी इंडिया ने 8 मई सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 मई 2023 से एडिलेड में होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की। ये सभी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया '' के ​​खिलाफ दो मैच भी खेलेंगी। बताया जा रहा है कि यह दौरा हांग्जो एशियाई खेलों 2023 से पहले टीम की तैयारियों का हिस्सा होगा। इस बीस सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम में सिमडेगा की दो सहित झारखंड की तीन महिला हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी चयनित की गई हैं। बता दें कि निक्की प्रधान खूंटी जिला की रहने वाली है। वहीं सलीमा टेटे और संगीता कुमारी सिमडेगा जिला के निवासी हैं। वर्तमान में ये तीनों ही खिलाड़ी रांची रेलवे में कार्यरत है।

शीर्ष गोलकीपर सविता करेंगी भारतीय टीम का नेतृत्व

जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का नेतृत्व शीर्ष गोलकीपर सविता करेंगी। जिन्हें हाल ही में बलबीर सिंह सीनियर हॉकी इंडिया प्लेयर ऑफ द ईयर (2022) पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उप कप्तान के रूप में दीप ग्रेस एक्का द्वारा उनकी सहायता की जाएगी। बिछु देवी खारीबम दूसरे गोलकीपर हैं जिन्हें डिफेंडर्स दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, उदिता और गुरजीत कौर के साथ टीम में शामिल किया गया है। मिडफील्डर्स में निशा, नवजोत कौर, मोनिका, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, ज्योति और बलजीत कौर शामिल हैं। भारत की फॉरवर्ड लाइन का नेतृत्व अनुभवी स्ट्राइकर वंदना कटारिया करेंगीजिनके पास 250 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय कैप हैं। उनके साथ लालरेमसियामी, संगीता कुमारी और शर्मिला देवी भी होगीं।

भारतीय महिला हॉकी टीम

- गोलकीपर- सविता, बिछु देवी खरीबम।

- डिफेंडर- दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, उदिता, और गुरजीत कौर।

- मिडफील्डर- निशा, नवजोत कौर, मोनिका, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, ज्योति, और बलजीत कौर।

- फॉरवर्ड- लालरेमसियामी, वंदना कटारिया, संगीता कुमारी और शर्मिला देवी ।

खिलाड़ियों की दी बधाई

जानकारी के अनुसार भारत 18, 20 और 21 मई को ऑस्ट्रेलिया से और 25-27 मई को ऑस्ट्रेलिया '' से भिड़ेगा। वहीं, एडिलेड का मेट स्टेडियम सभी पांच मैचों की मेजबानी करेगा। इधर, झारखंड के तीनों सहित भारतीय महिला हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को हॉकी झारखंड एवं हॉकी सिमडेगा समस्त पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामना दी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT