logo

दोस्तों के साथ घूमने जा रही लड़की के साथ जनियामारा जंगल में सामूहिक दुष्कर्म, 1 आरोपी गिरफ्तार

ीोजा12.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

राजरप्पा के जनियामारा जंगल में रविवार को एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़िता के अनुसार दो लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने दो युवक दोस्तों के साथ घूमने के लिए छिन्नमस्तिका मंदिर जा रही थी। तभी जनियामारा जंगल के पास दो लोगों ने उनका बाइक रोका। किशोरी के दोनों दोस्तों के साथ मारपीट कर उन्हें भगा दिया। इसके बाद आरोपी लड़के किशोरी को घसीटते हुए जंगल ले गये और वहां दुष्कर्म किया।

 

दूसरे आरोपी की तलाश जारी

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। लेकिन लड़की हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह वहां से भागकर पुलिस के पास पहुंची और पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने एक आरोपी रहीम अंसारी को पकड़ लिया। वहीं बीरबल मांझी फरार है। रामगढ़ एसडीपीओ किशोर कुमार रजक रजरप्पा थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आवेदन दिया है। एक गिरफ्तार हो गया है और दूसरे की तलाश की जा रही हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT