logo

सरकार की योजना पूरी तरह असफल, 60 लाख क्विंटल धान खरीदी का केवल 28.39% ही पूरा- बाबूलाल मरांडी 

BABU30.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में धान खरीद की वर्तमान स्थिति चिंता व्यक्त की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा कि सरकार ने 60 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया था, उसमें से अब तक केवल 28.39% की ही खरीदी कर पाई है। क्रय केंद्रों पर गंभीर लापरवाही और कुप्रबंधन व्याप्त है। 

उन्होंने कहा कि अधिकांश जिलों में धान की खरीद प्रक्रिया बेहद धीमी है, जिसके कारण किसान अपनी उपज मजबूरी में निजी व्यापारियों और बिचौलियों को कम दामों पर बेचने के लिए विवश हो रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और बदतर होती जा रही है। कहा कि हेमंत सरकार की योजनाएं केवल कागज़ों तक सीमित हैं। किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से बनाई गई योजनाएं ज़मीनी स्तर पर पूरी तरह असफल साबित हो रही हैं। सरकार अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप किसानों का धान खरीदकर अतिशीघ्र उनका भुगतान सुनिश्चित करे।


 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Paddy Purchase Babulal Marandi