logo

गैंगस्टर सुजीत के नाम पर रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी बरी

CIVIL_COURT4.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची सिविल कोर्ट ने गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के नाम पर रंगदारी मांगने वाले चार आरोपितों को बुधवार को बरी कर दिया है। कोर्ट के न्यायाधीश राजकुमार पांडे की अदालत ने चारों आरोपितों को बरी कर दिया है। बरी होने वाले आरोपितों में प्रकाश सिंह उर्फ रिंकू सिंह, प्रियंका कुमारी सिंह उर्फ सृष्टि, अंकित प्रताप सिंह और विकास सिंह उर्फ छोटू सिंह शामिल हैं। चारों के खिलाफ रातू थाना में कांड संख्या 105/2021 दर्ज किया गया था। इस संबंध में रातू थाना के तत्कालीन प्रभारी ने केस दर्ज कराया था लेकिन पुलिस इसको साबित नहीं कर पायी। ऐसे में साक्ष्य के अभाव में अदालत ने सभी आरोपितों को बरी कर दिया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT