logo

हजारीबाग जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा का आकस्मिक निधन, अविनाश पांडे ने कहा- सच्चा सिपाही खो दिया

JAWAHAR_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

हजारीबाग जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा के आकस्मिक निधन हो गया है। जिसके निधन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अविनाश पांडे ने शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक सच्चा सिपाही खो दिया। उन्होंने कहा कि स्व सिन्हा एक जुझारू और संघर्षशील नेता तथा कांग्रेस विचारधारा से जुड़े एक महत्वपूर्ण स्तंभ थे। वो संघर्षों से तपे-बढ़े और युवा कांग्रेस जिला एवं प्रदेश की राजनीत में चार दशक तक जिलाअध्यक्ष से लेकर प्रदेश कॉंग्रेस में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। प्रदेश प्रभारी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में उन्हें स्थान दें।

यह भी पढ़ें: झारखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर, JPSC-JSSC ने मांगा 7500 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन

मृदुभाषी के साथ-साथ आदर्श समाजसेवी थे सिन्हा

जवाहरलाल सिन्हा के अंतिम संस्कार में शुक्रवार को शामिल होने हजारीबाग पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि जवाहरलाल सिन्हा पार्टी के पुराने कर्तव्यनिष्ठ सिपाही थे। उन्होंने कहा की स्व सिन्हा अपने लंबे राजनितिक जीवन में पार्टी के कई पदों पर कार्यरत रहे। वो बेहद मिलनसार, मृदुभाषी के साथ-साथ आदर्श समाजसेवी थे। इनका निधन कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। जिसकी क्षति पूर्ति तत्काल संभव नहीं।

मेदांता अस्पताल रांची में ली अंतिम सांस

बता दें कि हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी हजारीबाग के पूर्व अध्यक्ष तथा 20 सुत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के जिला उपाध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा उर्फ मुन्ना का कल संध्या मेदांता अस्पताल रांची में निधन हो गया था । आज उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास वंशीलाल चौक स्थित हरिहर कालोनी हजारीबाग पहुंचा। जंहा उनके अंतिम दर्शन के कांग्रेस सहित कई राजनीति तथा समाजिक संस्था के लोंगो का तांता लगा रहा। उनके आवास से उनका पार्थिव शरीर को प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जिला अध्यक्ष शैलेन्द्रयादव ,बरही विधायक उमाशंकर अकेला , पूर्व मंत्री योगेंद्र साव सहित सभी कांग्रेसजनों ने कांधा दिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम लेकर पहुंचे जहां उन्हे पार्टी के झंडे के सम्मान के साथ भावपूर्ण विधाई दी। वहीं, मुक्तिधाम खिरगांव में मुखाग्नि उनकी पत्नी मुन्नी सिन्हा ने दी ।

अंतिम संस्कार में कांग्रेस के कार्यकर्ता रहे शामिल

अंतिम संस्कार में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, पूर्व मंत्री केशव महतो कमलेश, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भीम कुमार, प्रदेश महासचिव विनय सिन्हा दिपू, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव, अजय गुप्ताडॉ आर सी मेहताअशोक देव अवधेश सिंह, मिथिलेश दुबेस सुरजीत नागवा ,मनोज नारायण भगत सहित सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं शहर वासी शामिल रहे l

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT