logo

किरीबुरु : बस और टैंक्कर में भीषण टक्कर, 18 यात्री घायल, राहत कार्य में जुटे जवान 

TAKKAR1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पश्चिमी सिंहभूम के किरीबुरु में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। नोवामुंडी थाना अन्तर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना में एक यात्री बस और टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गया। जिसमें करीब डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पर नोवामुंडी थाना प्रभारी अंकिता सिंह पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को फौरन इलाज के लिए तत्काल नोवामुंडी टाटा स्टील अस्पताल भेजा। वहीं, पुलिस के जवान राहत कार्य में जुट गए। जानकारी के मुताबिक कई घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

बड़बिल से जमशेदपुर जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक बस चालक का संतुलन बिगड़ने के कारण उसने टैंकर में सीधी टक्कर मार दी। जिस वजह से बस आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान करीब 18 यात्री घायल हो गए। जिसमें बस चलाक गंभीर चोटें आई है। सभी घायलों को इलाज के लिए नोवामुंडी अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि बस बड़बिल से जमशेदपुर जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT