logo

पति ने घर खर्च नहीं दिया तो पत्नी ने टांगी से ले ली जान, खुद कुएं में लगाई छलांग; फिर ये हुआ...

tangi.jpg

धनबाद 

पति घर चलाने के लिए पत्नी को पैसे नहीं दे रहा था। इससे परेशान होकर पत्नी ने पति की टांगी से काटकर हत्य कर दी। और फिर खुद कुएं में कूद गयी। लेकिन संयोग से कुएं में पर्याप्त पानी नहीं था। इसलिए पत्नी की जान बच गयी। मंगलवार देर रात की ये घटना धनबाद के दामोदरपुर की है। मृतक पति का नाम अजीत हांसदा है और पत्नी का नाम सरस्वती हांसदा है। दोनों के दो बच्चे हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। और उससे पूछताछ की जा रही है। मृत पति अजीत हांसदा धनबाद में राजमिस्त्री का करता था। लोगों ने बताया कि अजीत कमाई तो करता था, लेकिन घऱ चलाने के लिए पत्नी सरस्वती को पैसे नहीं देता था। वो खुद दूसरों के घरों में नौकरानी का काम कर किसी तरह घर को चला रही थी। लेकिन कल उसके धैर्य जवाब दे गया।

दोनों ने किया था प्रेम विवाह 
दोनों बेटों के नाम कर्मशः आर्यन हांसदा, आयु आठ साल औऱ साइन हांसदा आयु छह साल हैं। पुलिस ने इस बाबत बड़े बेटे आर्यन हांसदा से का बयान भी दर्ज किया है। आर्यन ने बताया कि उसके माता-पिता ने प्रेम विवाह किया था। हालांकि अजीत हांसदा को ससुराल की ओर से एक बाइक बाद में मिली थी। अजीत का ससुराल धनबाद के ही गोविंदपुर में है। शादी के कुछ ही दिनों से बाद से अजीत हांसदा का रवैया बदलने लगा। और उसने घर चलाने के लिए सरस्वती को पैसे देना बंद कर दिया था। जिसके परिणाम में आज ये दर्दनाक घटना हुई। बहरहाल पुलिस फिलहाल हत्या में इस्तेमाल की गयी टांगी को ढूंढ रही है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक ने बताया है कि पहल नजर में मामला हत्या का लगता है। लेकिन पुलिस दूसरे नजरिये से भी मामले की पड़ताल कर रही है। 

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N