logo

राज्य के वर्तमान की तस्वीर, भविष्य के लिए खतरनाक संकेत- सुदेश महतो

SUDESH5.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड के वर्तमान की जो तस्वीर है, वह भविष्य के लिए ख़तरनाक संकेत है। राज्य में चौतरफा अराजकता का माहौल है। जनादेश छला गया है। अब चुप बैठने का समय नहीं है। धोखेबाज और निकम्मी हुकूमत की आंखों में आंखे डालकर हिसाब लेने का समय आ चुका है। ये बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रांची के हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में शनिवार को कही। उन्होंने कहा कि झारखंड की बड़ी आबादी के हितों के लिए हमने वही सवाल उठाए हैं, जिन्हें पूरे करने के वादे पर वर्तमान हुकूमत राज कर रही है।

लचर सिस्टम और कमजोर नेतृत्व के बिजली व्यवस्था चरमराई- सुदेश महतो  

इस दौरान उन्होंने बिजली की चरमराई हालत पर कहा कि लचर सिस्टम और कमजोर नेतृत्व के कारण राज्य में यह स्थिति उत्पन्न हुई है। सरकार की अस्पष्ट कार्य योजना और तैयारियों के अभाव के कारण आम जनमानस को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ाई-लिखाई, खेती-सिंचाई, व्यापार, इलाज सभी पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। सरकारी सिस्टम के तौर-तरीके तथा सरकार की नीतियों को गौर करें तो यह साफ-साफ दिखता है कि साढ़े तीन सालों में इन्होंने बिजली व्यवस्था सुधारने तथा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को लेकर कुछ भी नहीं किया। कहा कि सभी सेक्टर में इनकी स्थिति लगभग यही है। सच तो ये है कि सरकार ने विकास के किसी भी मानक में कोई उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज नहीं की।

दशकों से विस्थापित हक-हुकूक के लिए कर रहे हैं संघर्ष

सुदेश महतो ने आजसू परिवार में गिरिजा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक सह युवा नेता स्नेह नमन तथा टाटा वर्कर्स यूनियन, नोवामुंडी डिवीजन के महासचिव जी तुलास्यान रेड्डी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि आज शैक्षणिक और श्रमिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के समागम से पार्टी को बल मिलेगा। आजसू पार्टी आम-आवाम के हितों की रक्षा के लिए हमेशा से संघर्षरत रही है। कहा कि राज्य में विस्थापन की समस्या बड़ी है। दशकों से विस्थापित लोग हक-हुकूक के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

युवा के आवाज उठाए जाने पर बरसाई जाती है लाठियां- स्नेह नमन

मौके पर आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए गिरिजा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक नेता स्नेह नमन ने कहा आजसू पार्टी युवाओं की आवाज़ है। उन्होंने कहा कि आज राज्य में युवाओं की स्थिति बदतर है। अगर युवा अपनी आवाज उठाते हैं, तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं, आंसू गैस के गोले दागे जाते हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी की नीतियों तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो के शिक्षा, हरियाली और विकास के मंत्र से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी का दामन थामने का निर्णय लिया। मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन, नोवामुंडी डिवीजन के महासचिव जी.टी. रेड्डी ने भी आजसू पार्टी का दामन थामा। साथ ही कहा कि कि आज राज्य में श्रमिकों की स्थिति बदतर है। मेहनतकश मजदूरों की आवाज को अनसुना कर दिया जा रहा, उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है।   

मिलन समारोह आजसू पार्टी का थामा दामन  

आजसू पार्टी की मिलन समारोह में गिरिजा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक सह युवा नेता स्नेह नमन तथा टाटा वर्कर्स यूनियन, नोवामुंडी डिवीजन के महासचिव जी तुलास्यान रेड्डी के नेतृत्व में रामगढ़ और चक्रधरपुर के सैंकड़ों नेताओं ने आजसू का दामन थामा है। जिनमें  अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सुधीर करवा, पूर्व प्रत्याशी जिला परिषद सदस्य विनीता लोमगा, पूर्णिमा सामंता, सुमन तांती, अंजू गगड़ाई, आसमां खातून, नसीमा खातून, रानी खंडाईते, चंद्र मोहन केराई, हरिचरण केराई, विपीन तिरिया, सनातन मुडुईया, मंगल सिंह वोवोंगा, जुरिया वोवोंगा, एतवारी सांडील, रायमानी लागुरी, सुनीता लागुरी, मेजो पिगुवा, तुलसी लागुरी, रायबारी सांडिल सहित सैंकड़ों नेता। गिरिजा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक सह युवा नेता स्नेह नमन के नेतृत्व में चंदन कुमार, राहुल, रितेश, विवेक, सुरेंद्र, ऋतिक, शशि, दिनेश कुमार, प्रभाकर पाण्डेय, त्रिपुरारी कुमार, अरविंद कुमार सिन्हा, मुकेश महतो, ओम वर्मा, साकेत कुमार, मृत्युंजय कुमार, नीलो देवी, अमित कुमार, ब्रजलाल महतो सहित सैंकड़ों नेता।

समारोह में शामिल हुए नेता, कार्यकर्ता

मिलन समारोह में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय सचिव सुशील महतो, सिद्धार्थ महतो एवं लाडले खान, पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा, रामगढ़ जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, केंद्रीय प्रशिक्षक दामू बानरा, केंद्रीय कार्यालय मीडिया प्रभारी परवाज खान, अखिल झारखंड छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह, रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष नीतीश सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला सहित अन्य नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहें।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT