logo

कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत, प्रदेश कार्यालय में जश्न, जमकार हुई आतिशबाजी

congress_jashn.jpg

द फॉलोअप डेस्क

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है। 136 सीटें जीतकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंका है। इस ऐतिहासिक जीत पर रांची स्तिथ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल है। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खशी मनाई। साथ ही ढोल-नगाड़ों की ताल पर कार्यकर्तओं ने जमकर नाचे और आतिशबाजी की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं के साथ खुशियां मनाई। इसके साथ ही पूर्व मेयर रमा खलखो. सुंदरी तिर्की समेत काफी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने जश्न में मौजूद रहीं।

परिणाम आनेवाले चुनाव के लिए सुखद संदेश- राजेश ठाकुर

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा के बड़बोलेपन के कारण भाजपा का हाल आने वाले दिनों में और बुरा होने वाला है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम आनेवाले चुनाव के लिए सुखद संदेश है। बाकि राज्यों में जो चुनाव होने वाले हैं वहां भी कांग्रेस अपना परचम लहरायेगी। यह कर्नाटक की जनता की जीत है। इस मौके पर विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि भाजपा के हर हथकंडों को हमलोगों ने नाकाम कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जिस तरह से जाति-धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करने की साजिश रची थी। सभी साजिशें धरा का धरा रह गया। वहीं, उन्होंने कहा कि क्योंकि जनता अब इनके छलावे में नहीं आने वाली। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने बजरंग बली का मुखोटा पहनकर नाच रहे थे और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार कर रहे थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT