logo

कांग्रेस ने 70 सालों में देश को इसरो, परमाणु, सुपर कंप्यूटर और बेहतर इकॉनमी दी है- राकेश सिन्हा

RAKESH1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भाजपा के केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल बीके सिंह के बयानों पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा सोमवार को प्रेस वार्ता कर करारा जवाब दिया है। दरअसल, बीके सिंह ने कांग्रेस के 70 सालों के कार्यकाल की तुलना मोदी सरकार के 9 सालों की उपलब्धियों से की है। जिसपर आज कांग्रेस ने रांची स्थित कांग्रेस भवन में महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिंन्हा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि यह प्रश्न करना बहुत आसान है कि देश के लिए कांग्रेस ने 70 सालों में क्या किया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने इन 70 सालों में देश को अखंड रखा, लोकतंत्र को मजबूत रखा, पाकिस्तान की तरह यहां सैनिक शासन नहीं लगाने दिया। इसलिए यहां सरकारें बनती है और बदलती है और वर्तमान सरकार अगर बनी तो इसलिए बनी है क्योंकि देश में लोकतंत्र की जड़े मजबूत रही है।

‘भाजपा के 9 साल के कार्यकाल में बेरोगारी, महंगाई, महिला उत्पीड़न बढ़ी

आगे राकेश सिन्हा ने तंज करते हुए कहा कि भाजपा की 9 सालों के कार्यकाल में बेरोगारी, महंगाई, महिला उत्पीड़न, देश की बेटियों द्वारा सत्ता पक्ष के सांसद के उपर यौनशोषण का आरोप इन 9 सालों में ही लगा है। देश की अर्थव्यवस्था इन 9 साल में पूरी तरह चरमरा गई है। आगे उन्होंने कहा कि जहां तक 70 सालों की बात है राज्यमंत्री को शायद जानकारी का आभाव है तो कुछ राज्यमंत्री दे जानकारी दे दूं। सिन्हा ने कहा कि ऐसे उपलब्ध्यिों की सूची बहुत लंबी है। लेकिन, कुछ आंशिक जानकारी राज्यमंत्री को बताना चाहता हूं।

      

नेहरु के शासनकाल में इसरो, तारापुर अणुशक्ति जैसे बड़े कार्य किए गए

सिन्हा ने कांग्रेस के 70 सालों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि नेहरु के शासन काल में इसरो, तारापुर अणुशक्ति, आईआईएम, आईआईटी, भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर, सरदार सरोवर, भाखड़ा नांगल बांध, एशियन गेम्स की मेजबानी जैसे कई बड़े काम किए गए। आगे उन्होंने बताया कि देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने बीएसएफ की स्थापना, डेयरी विकास, पाकिस्तान पर विजय के साथ ही जय जवान जय किसान के स्लोगन से देश की तस्वीर बदलने का काम किया था।

इंदिरा गांधी ने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने का किया काम

प्रेस वार्ता के दौरान सिन्हा ने बताया कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने, मिसाइल टैंक से लैस करने, पाकिस्तान को विभाजित करने के साथ-साथ देशहित में कई बड़े फैसले लेने के लिए याद की जाती है। उन्होंने कहा कि आज भी लोगों के द्वारा यह कहते हुए सुना जाता है कि भारत को आज तक इंदिरा गांधी जैसा मजबूत प्रधानमंत्री नहीं मिला।

राहुल गांधी ने टेलीकॉम क्रांति, सुपर कंप्यूटर, रेलवे का किया कंप्यूटरीकरण

आगे सुन्हा ने कहा कि राजीव गांधी के शासनकाल को टेलीकॉम क्रांति, सुपर कंप्यूटर, रेलवे का कंप्यूटरीकरण, पंचायती राज का आधुनिक मॉडल के साथ-साथ युवाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के लिए याद किया जाता है। पोलियो मुक्त भारत भी कांग्रेस की बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।.

देश की बेहतर इकॉनमी के लिए डॉ. मनमोहन सिंह को किया जाता है याद

सिन्हा ने इस दौरान डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल को भाजपा को याद करया। उन्होंने बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल को चंद्रयान, मंगलयान, मुंबई में मोनो रेल, सूचना का अधिकार, खाद्यान का अधिकार, मनरेगा, आर्थिक उदारीकरण, अमेरिका से परमाणु करार के साथ-साथ देश की बेहतर इकॉनमी के लिए याद किया जाता है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N