logo

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, सरना धर्म कोर्ड मामले पर दिलाया ध्यान

CONGRESS11.jpg

द फॉलोअप डेस्क

राजभवन में शुक्रवार को कांग्रेस की एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह मुलाकात झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अगुवाई में हुई। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से सरना धर्म कोर्ड लागू कराने को लेकर उनका ध्यानाकर्षण कराया। उन्होंने कहा झारखंड के साथ-साथ अन्य प्रदेश के आदिवासी समाज लंबे अरसे से सरना धर्म कोर्ड लागू करने की मांग कर रहे हैं। ताकि उन्हें एक अलग पहचान मिल सके। आगे उन्होंने कहा झारखंड प्रदेश में वर्तमान महागठबंधन की सरकार द्वारा 11 नवंबर 2020 को विधानसभा से सरना धर्म कोड बिल पारित कर केंद्र सरकार को भेजा गया है। लेकिन, केंद्र सरकार ने अबतक इस विषय पर खासा ध्यान नहीं दिया है। अलग धर्म कोर्ड मिल जाने से जनगणना में सरना धर्म को एक अलग कॉलम में शामिल किया जा सकेगा। सरना धर्म कोर्ड की मांग करने वालों के लिए यह गर्व की बात होगी की आप इस देश की सर्वोच्च पद पर विराजमान हैं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सांसद गीता कोड़ा, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, पूर्व मेयर रमा खलखो, प्रदेश महासचिव अमुल्य नीरज खलखो मौजूद रहें।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : http://https://chat.whatsapp.com/IgMHnUDDYLBDxlPX7oOXWz