logo

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कर्नाटक रवाना हुए CM हेमंत सोरेन, आज 24वें मुख्यमंत्री बनेंगे सिद्धारमैया 

HASTA_CM24.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
20 मई यानि आज कर्नाटक में नये सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होना है। इस कार्यक्रम में देश के कई बड़े नेताओं को आमंत्रण भेजा गया है। इसी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हैं। कर्नाटक में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम हेमंत सोरेन रवाना हो चुके हैं। सुबह के 9.15 बजे सीएम एयरपोर्ट के लिए निकल चुके थे। इसके बाद उन्होंने कर्नाटक के लिए उड़ान भरी। बता दें कि बेंगलुरु में नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। हेमंत सोरेन अपने विशेष विमान से बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और महगामा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह भी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया कर्नाटक के सीएम होंगे, जबकि डीके शिवकुमार कर्नाटक सरकार में डिप्टी सीएम होंगे। बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को भी शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता मिला है।  दिन के 12:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। 


इन नेताओं को मिला है न्योता 
20 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कर्नाटक कांग्रेस ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को को न्योता भेजा है। इसके अलावा झारखंड के CM हेमंत सोरेन, , बिहार के CM नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल, राजस्थान के CM अशोक गहलोत, हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन, तेलंगाना के CM के चंद्रशेखर राव, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी को भी बुलाया गया है। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, NCP प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव, नेशनल कान्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और ओडिशा के CM नवीन पटनायक को भी आमंत्रित किया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT