logo

3469 शिक्षकों के बीच सीएम हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- मैं नहीं सुनना चाहता कि ये मजदूरों का राज्य है

sikku.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आज खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में 3469 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। यह नियुक्ति पत्र सीएम हेमंत सोरेन ने शिक्षकों को सौंपा। सबसे पहले कोडरमा की शालिनी तिर्की को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसके बाद बारी-बारी से 24 जिलों से आये सभी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। नियुक्ति पत्र मिलने वालों में सबसे अधिक रांची के शिक्षक शामिल हैं। रांची के सबसे अधिक 279 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दी गई है। नियुक्ति पत्र देने के बाद सीएम ने नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है। इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्तियां हुई है। झारखंड पिछड़ा है, जहां खनिज पदार्थ से बड़ी-बड़ी कंपनी चलती है। यहां के कोयले से देश के कई हिस्सों को रोशनी मिलती है। झारखंड को मजदूरों का राज्य कहा जाता है, लेकिन हम इसे बदलेंगे। सीएम ने कहा कि हम कई नियुक्ति और अहम फैसलों पर काम कर रहे हैं। हम अपने कदमों को रुकने नहीं देंगे। लाख मुश्किलों के बाद भी हमने काम करना नहीं छोड़ा। कई नियुक्ति पत्र हमने यहीं से बांटी है। पांच वर्ष के दौरान पहली बार राज्य में एक साथ इतनी अधिक संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति हुई कुल 26 विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है।


आलमगीर आलम ने दी बधाई
सरकार का ध्यान नये और आधुनिक स्कूल पर है। राज्य में पहले शिक्षकों की भारी कमी थी। एक ही शिक्षक कई विषय पढ़ाता था। स्कूल के बच्चों को धोखा दिया गया है। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने भी सभी नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कोई भी देश या समाज शिक्षा के बगैर अधूरा रहता है। सीएम हेमंत सोरेन को उन्होंने बधाई दी और कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन के रूप में जाना जायेगा। हम राज्य के नौजवानों को रोजगार दे सके इसका लगातार प्रयास कर रहे हैं। नियुक्त होने वाले सभी शिक्षक राज्य भर के सरकारी स्कूलों में पदस्थापित किए जायेंगे। स्कूलों में बच्चों को उनकी भाषा में शिक्षा देने के लिए स्थानीय भाषा के शिक्षकों को भी नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। इसमें संताली, मुंडारी, कुड़ुख एवं अन्य भाषा शामिल हैं।


रांची और पूर्वी सिंहभूम को मिले सर्वाधिक शिक्षक

जिलावार शिक्षकों की जरूरतों को देखते हुए सरकार उन्हें प्रस्थापित करने जा रही है। जिसके अंतर्गत विभिन्न विषयों यथा इतिहास एवं नागरिक शास्त्र में 779, संस्कृत में 398, भूगोल में 341, हिन्दी में 337, अर्थशास्त्र में 260, गणित एवं भौतिकी में 268, अंग्रेजी में 249, जीव एवं रसायन विज्ञान में 232, शारीरिक शिक्षा में 184, वाणिज्य में 118, संगीत में 97, उर्दू में 27, गृह विज्ञान में 50, संथाली में 42, बांग्ला में 29, कुड़ुख में 28, नागपुरी में 11, मुंडारी में 11, कुरमाली 04, उड़िया में 02, पंचपरगनिया में 01 तथा हो विषय में 01 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित होगा। रांची में सर्वाधिक 279, पूर्वी सिंहभूम में 263, धनबाद 240, सरायकेला - खरसावां में 230, गोड्डा में 228, पश्चिमी सिंहभूम में 200 समेत कुल 3, 469 शिक्षकों को राज्य भर के स्कूलों में पदास्थापित किया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT