logo

श्री बंशीधर नगर महोत्सव का आज मुख्यमंत्री करेंगे उद्धाटन, भाजपा सांसद नाराज

bdram.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
ऐतिहासिक बंशीधर महोत्सव का आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री आज दोपहर हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। महोत्सव को लेकर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं। 3000 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। लाके में चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। पलामू रेंज के आईजी राजकुमार लकड़ा खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं।  बता दें कि सीएम के साथ  मंत्री मिथिलेश ठाकुर, बादल पत्रलेख भी जाएंगे। 

भाजपा सांसद ने खुद को किया अलग
इधर भाजपा सांसद विष्णुदयाल राम ने खुद को इस महोत्सव से अलग कर लिया है। उन्होंने गढ़वा जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि श्री बंशीधर नगर महोत्सव में जनप्रतिनिधियों को पूजा करने से रोका जा रहा है।  पूजा करने और प्रसाद अनुमति लेना जरूरी है। महोत्सव से ठीक एक दिन पहले पलामू सांसद ने आयोजन से खुद को अलग कर लिया है। कहा है कि गढ़वा जिला प्रशासन की तरफ से श्री बंशीधर नगर के बीडीओ ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि श्री बंशीधर नगर महोत्सव एक राजकीय महोत्सव है, इसलिए राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर हटाए जा रहे हैं। लेकिन प्रशासन दोहरी नीति अपना रही है।  झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनर पोस्टर को नहीं हटाया गया है, बल्कि बीजेपी के बैनर-पोस्टर को हटा दिया गया है। जबकि उनका कहना है कि उनके पोस्टर में भारतीय जनता पार्टी का जिक्र नहीं था, सिर्फ पर्यटन विभाग द्वारा आम लोगों को आमंत्रण भेजा गया था। उन्होंने यह भी कहा है कि दूसरी बार महोत्सव के आयोजन को लेकर हुई बैठक में सांसद और स्थानीय विधायक नहीं बुलाया गया। एक तरफ सहयोग की बात की जाती है और दूसरी तरफ बैठकों में नहीं बुलाया जाता है। 


कई कलाकार देंगे प्रस्तुति
श्री बंशीधर नगर महोत्सव में आज गायक विनोद राठौर, इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक, कॉमेडियन सुनील पाल समेत कई कलाकार परफॉम करेंगे। गुरुवार को भी कई प्रसिद्ध प्रस्तुति देने पहुंचेंगे।  बता दें कि श्री बंशीधर महोत्सव को राजकीय दर्जा प्राप्त है। राज्य सरकार इस महोत्सव का आयोजन करता है। अप्रैल महीने में ही महोत्सव किया जाना था लेकिन शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद राजकीय शोक था इसलिए इसे स्थगित कर दिया गया था। इसलिए गढ़वा जिला प्रशासन अब 3 और 4 मई को इसका आयोजन कर रही है। एक और खास बात यह है कि श्री बंशीधर नगर मंदिर में शुद्ध 32 मन सोने की भगवान श्रीकृष्ण और राधा की प्रतिमा है। गढ़वा जिले में जहां यह मंदिर है वह इलाका उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से सटा हुआ है। श्री बंशीधर नगर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन क्षेत्र भी घोषित किया गया है। 

 हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT