logo

बिजली-पानी की समस्या पर मुख्यमंत्री क्यों हैं मौन, राज्य की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ कर रही है सरकार- संजय सेठ

SANJAY5.jpg

द फॉलोअप डेस्क

राज्य में लगातार बिजली की आंख-मिचौली से आम हो या खास सभी परेशान हैं। राजधानी रांची में 7 से 8 घंटे ही लोगों को बिजली मिल पा रही है। बिजली की कटौती के वजह से पानी के लिए भी हाहाकार मची हुई। इसी समस्या को लेकर मंगलवार को सांसद संयज ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 24 मई बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रांची आगमन है। वहीं, दूसरी तरफ पूरे राज्य में बिजली और पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं और उर्जा मंत्रालय भी इन्हीं के अधीन है। वहीं, उन्होंने कहा कि आखिर बिजली पानी के लिए मचा हाहाकार का जिम्मेवार कौन हैं ? मुख्यमंत्री का बिजली पानी पर चुप्पी क्यों हैं। आखिर राज्य की जनता को जवाब कौन देगा। वहीं, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी चुप्पी तोड़िए और राज्य की जनता को जवाब दीजिए।

बिजली की आंख-मचौली से बच्चे, बुजुर्ग और मरीज का है बुरा हाल  

सांसद ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन पर देश भर की मीडिया भी  मौजूद रहेगी। साथ ही कई अधिकारी गण रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति का गांव के लोगों के साथ एवं आम लोगों के साथ उनका संवाद होना है। उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली पानी के हाहाकार की जानकारी से राज्य की प्रतिष्ठा धूमिल होगी। सांसद ने कहा कि इस इस भीषण गर्मी में एक ओर मौसम विभाग आनाअवश्यक घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दे रही है। वहीं बच्चों के स्कूल की छुट्टियां चल रही है। बिजली की लगातर आंख-मचौली से बुजुर्ग, मरीज का तो और भी बुरा हाल है।

पानी-पीने की क्या है वैकल्पिक व्यवस्था- सांसद

संजय सेठ ने कहा कि पानी के लिए लोग दर-ब-दर भटक रहें है। कई मोहल्ले में सप्लाई पानी 4 से 5 दिनों में एक बार सप्लाई दी जा रही है। उसका भी कोई समय सीमा नहीं है। सांसद ने कि शहर की 50 प्रतिशत बोरिंग फेल हो चुकी है। रूका डैम का जलस्तर मात्र 3 फिट बचा हुआ है। अन्य डैम की कमोबेश यही स्थिति है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं लोगों को पानी-पीने की वैकल्पिक व्यवस्था क्या की गई है। आम गृहणी परेशान है छात्र पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं व्यपार प्रभावित हो रहा है उधोग धंधे प्रभावित हो रहे हैं।

बिजली पानी की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो करेंगे विरोध प्रदर्शन

सांसद ने कहा कि किसान परेशान है, इस भीषण गर्मी में किसान खेतों में पानी का पटवन नहीं कर पा रहे हैं। नतीजन सब्जी बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजधानी रांची में 7 से 8 घंटे ही लोगों को बिजली मिल पा रही है। गांव की भी यही हाल है। उन्होंने कहा कि रांची में विगत 2 माह से यही स्थिति बनी हुई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का बिजली पर मौन राज्य की छवि को धूमिल कर सकता है। वहीं, सांसद ने चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की बिजली पानी पर चुप्पी ठीक नहीं है। अगर बिजली पानी की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन करेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT