logo

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 1 जून को जोहार पोर्टल पर परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए जरूरी निर्देश

CM26.jpg

द फॉलोअप डेस्क

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 1 जून को जोहार पोर्टल पर अपलोड झारखंड की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और विभागाध्यक्षों को पत्र लिखा है। पत्रा के माध्यम से सभी विभागों को अपने विभाग से संबंधित सभी परियोजनाओं की प्रगति को जोहार पोर्टल पर अपलोड करने का समय दिया है।

अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य करने का दिया जाएगा लक्ष्य

प्रोजेक्ट भवन में होने वाली इस समीक्षा में इस समीक्षा में प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य रूप से पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण, पेयजल, ग्रामीण कार्य, ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त करेंगे। इस वित्तीय वर्ष 2023-24 में अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य करने का लक्ष्य भी दिया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि तीन-चार साल से चली आ रही योजनाओं को अब तक पूरा क्यों नहीं किया गया। मुख्य सचिव ने विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिन परियोजनाओं को पूरा करने में बाधा आ रही है, उनका पूरा विवरण जोहार पोर्टल पर अपलोड करें।

सरकारी योजनाओं को गति देने के लिए की गई पोर्टल की शुरूआत

मालूम हो कि राज्य सरकार ने सरकारी योजनाओं को गति देने के लिए जोहार परियोजना पोर्टल शुरू किया है जिसमें नियमित रूप से सभी विभागों को परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट अपलोड करना है। मुख्य सचिव हर माह इसकी समीक्षा करते हैं। इसका मुख्य उदेश्य परियोजनाओं को गति प्रदान करना और समय पर पूरा कराना है। विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए सामाजस्य बैठाकर काम करना है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N