logo

रांची हिंसा मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित, अब कोर्ट ट्राइल की प्रक्रिया करेगा शुरू

COURT1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

राजधानी रांची में 10 जून 2022 को हुई हिंसा मामले में सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान  कोर्ट के अपर न्यायायुक्त (10) ने 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित किया है। जिससमें मो. अफसर, मो. शाहबाज, मो. उस्मान, तबारक कुरैशी, अफसर, अरमान हुसैन, मो रमजान, मो अमजद, मो माज, मो सरफराज और मो इरफान का नाम शामिल है। इसके बाद अब कोर्ट ट्राइल की प्रक्रिया शुरू करेगा। वहीं, आरोपियों पर केस में147,148,149,120(B),295(A),153(AA),15 (A), 341,332,333,353, 307, 379, 511, 324, 325, 326 और आर्म्स एक्ट की धारा 27 समेत प्रीवेंशन ऑफ पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट के तहत ट्रायल चलेगा। वहीं, इसे लेकर रांची सीओ अशोक भगत द्वारा डेली मार्केट थाना में कांड संख्या 17/2022 दर्ज करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक इस मामले की जांच सीआईडी द्वारा की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: रांची डीसी ने EVM वेयर हाउस किया निरिक्षण, कहा- EC के निर्देशों का हर हाल में हो पालन

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT