logo

बॉयफ्रेंड ने बीच सड़क पर सरेआम चाकू से गोदकर नाबालिग की हत्या की

DELHI_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

दिल्ली के शाहबाद डेरी क्षेत्र में रविवार शाम को दिल दहला देने वाला घटना सामने आया है। जहां बीच सड़क पर एक युवक ने 16 साल की लड़की को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यह पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय साहिल ने साक्षी को बीच सड़क पर रोक कर चाकू से करीब 30 से 40 बार वार किया। इसके बाद पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार साहिल और साक्षी दोनों रिलेशनशिप में थे। लेकिन, बीते राविवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद साहिल ने हत्या की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। वहीं, पुलिस साहिल की तलाश कर रही है।

6 बार सिर पर पत्थर पटका

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया है कि जब साक्षी अपनी दोस्त के बेटे की जन्म दिन पर जा रही थी। इसी दौरान बीच सड़क पर साहिल ने उसे रोका और हमला कर दिया। इस दौरान साहिल ने साक्षी पर चाकू से कई वार कर दिया। इसके बाद 6 बार साक्षी पर पत्थर पटका और लगातार लात से मारता रहा। हत्या के बाद साहिल मौके पर से फरार हो गया। घटना के दौरान कुछ लोग साहिल को रोकने की कोशिश की थी। बताया कि लड़की की हत्या की जानकारी एक व्यक्ति ने दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। इसके बाद लड़की की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही फरार साहिल की तलाश में जुट गई। वहीं, दिल्ली डिप्टी पुलिस कमिश्नर के अनुसार साक्षी हत्या मामले में पुलिस ने एक टीम का गठन किया है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

मुख्यमंत्री ने LG सक्सेना पर  उठाया सवाल

इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दुखद जताया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ‘दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं। पुलिस का कोई डर ही नहीं है। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने  ‘LG सक्सेना पर सवाल उठाते हुए कहा कि LG साहब, कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए । दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।    

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N