logo

ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा था युवक, फिर आ गयी नींद और इसके बाद हुआ ये करिश्मा 

koel.jpeg

द फॉलोअप टीम  

बोकारो का युवक दिल्ली से ट्रेन से अपने घर लौट रहा था। वो ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा था, इसी बीच उसे नींद आ गयी और वो 40 फीट नीचे नदी में जा गिरा। फिर भी युवक की जान बच गयी। ये हैरतअंगेज घटना गढ़वा में पेश आया है, जहां की कोयल नदी में युवक गिरा था। बोकारो के बड़कीपन्नु महुआटांड के रहने वाले इस सौगाग्यशाली युवक का नाम मनोज करमाली है। मंगलवार को वह अपने दोस्त विजय करमाली के साथ दिल्ली से बोकारो लौट रहा था। बहरहाल, युवक को हल्की चोट आयी है। दोनों टाटानगर एक्सप्रेस के सामान्य क्लास के कोच में सवार थे। जब ये हादसा हुआ तो ट्रेन गढ़वा से गुजर रही थी। जहां कोयल नदी बहती है। हादसे के समय ट्रेन कोयल नदी पर बने ब्रिज के उपर से गुजर रही थी। 

ऐसे हुआ हादसा
ट्रेन में गर्मी से बचने के लिए मनोज करमाली ट्रेन के दरवाजे पर आकर खड़ा गया। इसी बीच उसे नींद आ गयी। और वो 40 फीट नीचे कोयल नदी में जा गिरा। अनुमान है कि इस समय रात का आखिरी पहर था और सुबह होने को थी। अंधेरा खत्म होने पर लोगों ने युवक को कोयल नदी में घायल और बेहोश अवस्था में देखा। युवक जिस स्थान पर गिरा था, वहां तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं था। इसकी सूचना आरपीएफ और फिर पुलिस को दी गयी। पुलिस ने युवक को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को बुलाया। रेस्क्यू टीम काफी मशक्कत के बाद भी घायल युवक तक नहीं पहुंच पायी। तब तक युवक को कुछ होश आने लगा था। उसे आवाज देकर सुरक्षित स्थान की ओर बुलाया गया। लोगों का कहना है कि नदी में गहराई होने से युवक की जान बच गयी। उसके घरवालों को आरपीएफ ने इसकी सूचना। युवक घरवालों के साथ बोकारो लौट गया है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N