logo

सिमडेगा : जलडेगा प्रखंड में अज्ञात युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

HATYA10.jpg

द फॉलोअप डेस्क  

सिमडेगा के तुरुपडेगा केरागाढ़ा नाला के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव खरवागाढ़ा बाजार से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर मिला। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची औऱ घटना स्थल का जायजा लिया। मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान है। ऐसा प्रतित होता है कि युवक को किसी चीज से वार कर हत्या की गई है। इस दौरान पुलिस शव की पहचान के लिए ग्रामीणों का सहयोग लिया जा रहा है। लेकिन, शव की पहचान हो पा रही है। घटना ओड़गा थाना क्षेत्र के तुरुपडेगा केरागाढ़ा नाला की है।

शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

घटना के संबंध में ओपी प्रभारी ने बताया कि मृतक ने पीले रंग की चप्पल, सफेद रंग की शर्ट और नीले रंग की जींस पहनी है। साथ ही आशंका जताते हुए कहा कि युवक की किसी चीज से वार कर हत्या की गई है। ख़बर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त के लिए शव को ओड़गा थाना में ही रखा गया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT