logo

भाजपा कल मनाएगी 44वां स्थापना दिवस, घरों में लगाएंगे पार्टी का झंडा

ASTHAPNA.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल गुरुवार को बूथ स्तर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयारी में जुटे हुए हैं। इस अवसर पर कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें सबसे पहले कार्यालय एवं घरों में पार्टी का झंडा लगाना, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष का टीवी, रेडियो के माध्यम से संबोधन सुनना और फिर दीवारों पर कमल निशान पोतने जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। इस संबंध में भाजपा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: जय भारत सत्याग्रह यात्रा में बोले अविनाश पांडेय- यह ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है, हम लड़ेंगे

प्रदेश कार्यलायल में दीपक प्रकाश फहराएंगे पार्टी का झंडा

झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रातः 8.30 बजे प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश महापुरुषों के चित्र, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्टी का ध्वज लगाएंगे। इसके बाद 9.30 बजे पूर्वाह्न से प्रदेश कार्यालय के सभागार सहित सभी जिला ,मंडल के कार्यालयों, बूथों पर कार्यकर्ता ध्वज लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन सुनेंगे। वहीं, जानकारी के मुताबिक जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष एवं मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष पार्टी का ध्वज लगाएंगे।

दीवारों पर बनाएंगे कमल निशान

प्रधानमंत्री के संबोधन के एक घंटे बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दीवार पर कमल निशान बनाकर अभियान की शुरुआत करेंगे। उसके एक घंटे बाद सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष दीवार पर कमल निशान बनाएंगे। उसके एक घंटा बाद जिला अध्यक्ष और फिर एक घंटा बाद मंडल अध्यक्ष  दीवार पर कमल निशान बनाएंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT