logo

कांग्रेस के सवालों पर भाजपा ने दिया करारा जवाब, जानें क्या कहा

BHAJPA1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस द्वारा पूछे गए 9 सवालों का जवाब भाजपा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। रांची में कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव ने मोदी सरकार से 9 सवाल पूछे हैं। जिसे लेकर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के प्रदेश महामंत्री एंव मुख्यालय प्रभारी डॉ. प्रदीप वर्मा ने कांग्रेस के उठाए 9 सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। कहा कि कभी राम, कभी राम सेतु, कभी सेना, कभी अयोध्या पर सवाल उठाने वाला कांग्रेस खुद के सवालों के घेरे में है और जनता को दिग्भ्रमित कर रही है। प्रदेश महामंत्री कहा कि कांग्रेस बताए कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, खनिजों की लूट, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और हत्याओं पर वह चुप क्यों है।

कांग्रेस को सवालों के घेरे में किया खड़ा

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस से सवाल पूछा कि कांग्रेस बताए झारखंड में हर साल 5 लाख रोजगार के वादे का क्या हुआ। किसानों को ऋण माफी, बेरोजगारी भत्ता, मुफ्त बिजली-पानी की घोषणाओं का क्या हुआ। राज्य में उग्रवादी फिर से सिर क्यों उठा रहे हैं। रघुवर सरकार के समय शुरू की गई योजनाएं क्यों बंद की गई। पीएसयू का समर्थन बताने वाली कांग्रेस एसबीआई, एलआईसी का विरोध क्यों करती है।  मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना हेमंत सरकार ने क्यों बंद किया।

भाजपा ने मोदी सरकार की 9 साल की गिनवाई उपलब्धियां

इसके बाद प्रदेश महामंत्री ने कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार पर उठाए गए सवालों का जवाब दिया। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की 9 वर्ष की उपलब्धियों को गिनवाया। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार में देश की अर्थव्यवस्था कमजोर नहीं बल्कि मजबूत हुई है। भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था है, जो 3.5ट्रिलियन को पार कर चुकी है। आज भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 50 लाख करोड़ से आगे है। 2014 में 19.05 लाख करोड़ का निर्यात होता था, आज 36 लाख करोड़ से ज्यादा का निर्यात हो रहा। एसबीआई का मुनाफा 58 प्रतिशत, एलआईसी का 466 प्रतिशत बढ़ा है। कोविड काल में कुशल प्रबंधन के लिए पूरी दुनिया भारत की तारीफ कर रही है। फसलों के एमएसपी में मोदी सरकार ने डेढ़ गुना वृद्धि की है। मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में भारत दुनिया का दूसरा बड़ा उत्पादक देश हो गया है। वहीं, देश से 16  हजार करोड़ के रक्षा उपकरण निर्यात हुए हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : http://https://chat.whatsapp.com/IgMHnUDDYLBDxlPX7oOXWz