logo

भाजपा नेता जिला बदर होने के बावजूद घर में फरमा रहे थे आराम, पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा

shivam1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
गिरिडीह में पूर्व वार्ड पार्षद सह भाजपा नेता शिवम श्रीवास्तव को पुलिस ने आज उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। शिवम को 6 महीने के लिए जिला बदर किया गया था। उसे 21 नवंबर 2022 से 20 मई 2023 तक जिला के बाहर रहना था। इसके बावजूद भी वह 3 दिनों से गिरिडीह में अपने घर में रह रहा था। शिवम एक कुख्यात अपराधी है। वह कई कांडों का अभियुक्त है। जिला बदर होने के बावजूद वह अपने घर में आराम से सो रहा था। इसको लेकर ही कार्रवाई की गई है। कई गंभीर आरोप में शिवम श्रीवास्तव उर्फ के खिलाफ नवंबर 2022 में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अदालत ने फैसला सुनाते हुए 6 माह के लिए उसे जिले से बाहर रहने को कहा था।


कई गंभीर मामलों का है आरोपी 
सबसे पहले नगर थाना प्रभारी को इस बात की जानकारी मिली थी कि शिवम अपने घर पर है। इसके बाद थाना प्रभारी राम नारायण सिंह दलबल के साथ छापेमारी करने पहुंचे। पुलिस को देखकर शिवम ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। इस दौरान शिवम के पैर में चोट भी लगी है। उसका इलाज सदर अस्पताल में करवाया गया।

शिवम पर जानलेवा हमला करने, रंगदारी मांगने, फायरिंग करने, शराब के अवैध कारोबार में सनलिप्त रहने के आरोप है। 1 दर्जन से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। गिरिडीह के अलावा मध्यप्रदेश के एक मामले में भी वह अभियुक्त है। उसे सीसीए यानि क्राइम कंट्रोल एक्ट की धारा 3 का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।