logo

भाजपा और बाबूलाल मरांडी को 'हेमंत फोबिया' हो गया है : झारखंड मुक्ति मोर्चा 

jmm3.jpg

रांची 
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी उर्फ बापू की जयंती पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, रांची जिला समिति द्वारा मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मौके पर उपस्थित झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि झारखंड में भाजपा और बाबूलाल मरांडी को हेमंत फोबिया हो गया है। जनता इसे समझ रही है। कहा, आज देखने को मिला कि जिन्होंने बापू की हत्या की, उनकी विचारधारा पर चलने वाले लोग भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। ये खुशी की बात है कि गांधीजी के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प ले रहे हैं। पांडेय ने कहा कि झारखण्ड में भाजपा सहित बाबूलाल मरांडी को हेमंत फोबिया है। महामहिम तो हेमंत की तस्वीर से भी डरने लगे हैं। आर्यभट्ट सभागार में वर्षों से लगी मुख्यमंत्री सोरेन की तस्वीर से डर गये। जिसके कारण उनकी तस्वीर को उतरवा दिया। ये राज्य के लिए दुर्भाग्य की बात है। इस बात से झामुमो के कार्यकर्ताओं में उबाल है, आक्रोश है।  

मौके पर ये लोग थे मौजूद 
मौके पर जिलाध्यक्ष मुशताक आलम, जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, केन्द्रीय सदस्य डॉ चिन्तामनी सांगा, पूर्व केन्द्रीय सदस्य अन्तु तिर्की,  जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा,  जनक नायक, कलाम आजाद, बीरू साहु, बीरू तिर्की, संगठन सचिव आदिल इमाम, रामशरण विश्वकर्मा,  कुदुस अन्सारी, डॉ बबलु राम, परमिंदर सिंह नामधारी,  संजय राय, डॉ तालकेश्वर महतो, आफताब आलम,   फरीद खान,  परवेज आलम गुड्डू,  हनीफ अन्सारी, अईनुल खान, सालो देवी, अमन ठाकुर,  विलियम रिचर्ड लकड़ा, भुवनेश्वर साहु,  रीना तिर्की, मो साजिद,  मुस्लिम अन्सारी, ज़ावेद अख्तर अन्सारी, अदिव असरफी, साहिल यादव,  राहुल वर्मा,  मो नजिम गुड्डू आदि शामिल थे।