logo

भाजपा सरकार का चरित्र बन रही है महिला और आदिवासी विरोधी- वामदल

WAAMDAL.jpg

द फॉलोअप डेस्क

संसद के उद्घाटन कार्यक्रम में संवैधानिक प्रमुख राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं किया जाना लोकतंत्र का अपमान है। मोदी सरकार के शासन काल में संसद के कार्रवाई में संविधान के मूल आत्मा को नष्ट कर दिया गया है। न्याय को सुनिश्चित करने की चिंता के बवाजूद न्याय आम आदमी से दूर होता जा रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार का चरित्र महिला और आदिवासी विरोधी बन रही है। ये बातें भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद ने गुरुवार को रांची स्थित अलबर्ट एक्का चौक पर विरोध प्रदर्शन के दौरान कही। इस मौके पर भाकपा माले, भाकपा,  माकपा, एपवा के कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में पोस्टर लेकर प्रतिवाद किया। साथ ही मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बृजभूषण सिंह की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की

इस मौके पर वामदल के नेता और कार्यकर्ताओं ने संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं किए जाने पर विरोध जताया। साथ ही दिल्ली में न्याय की मांग पर जंतर-मंतर पर धरना दे रही महिला कुश्ती पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य शुभेंद्दु सेन, नगर सचिव नंदिता भट्टाचार्यमोहन दत्ता, माकपा के एस के रॉय, भाकपा के छुनू उरांव, मनोज ठाकुर, भूवनेश्वर केवट, बेंजामिन लकड़ा, भीम साहू, आनन्द तांबा, विनोद लहरी, सुदामा खलखो, रंजीत उरांव, सपना गाड़ी, आयती तिर्की मंजू तिर्की आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT