logo

झारखंड में 152 BDO का तबादला, इन प्रखंडों को मिले नए पदाधिकारी

trasfer.jpeg

रांची 
झारखंड में 152 प्रखंड विकास पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से प्रभार लेने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस बाबत ग्रामीण विकास विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। ग्रामीण विकास विभाग की अधिसूचना के अनुसार रेणु बाला को रांची जिले के सिल्ली प्रखंड का बीडीओ बनाया गया है। संजीत कुमार सिंह को रांची जिले के कांके प्रखंड का प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया गया है। धीरज कुमार को रांची के बुढ़मू का नया बीडीओ बनाया गया है। खगेश कुमार को चतरा के कुंदा से स्थानांतरित करते हुए रांची के सोनाहातू का बीडीओ बनाया गया है। 

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N