logo

अपना बूथ सबसे मजबूत के मंत्र पर कार्य करें कार्यकर्ता- सुशील श्रीवास्तव

BJP16.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भारतीय जनता पार्टी का आधार स्तंभ मजबूत कार्यकर्ता हैं। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा किए हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। ये बातें सिमडेगा के कुरडेग में मंडल कार्यसमिति की बैठक में मंगलवार को महा जनसंपर्क अभियान के जिला सहसंयोजक सह केंद्रीय मंत्री के जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि आज जनधन खाता, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास, हेल्थ कार्ड जैसे अनेक सारे कार्य हुए हैं। जिससे गांव के अंतिम छोर में रह रहे आम जनता के जीवन में भी क्रांतिकारी परिवर्तन आए हैं।

एकलव्य विद्याल में नवोदय की तर्ज पर होगी पढ़ाई

बैठक में श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा हर प्रखंड में एकलव्य विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें नवोदय विद्यालय की तर्ज पर पढ़ाई होगी। वहीं, उन्होंने बताया कि आज खूंटी लोक सभा सहित सिमडेगा जिला की बच्चियां भी दुनिया के सबसे महंगे मोबाइल एप्पल का निर्माण केंद्रीय मंत्री के प्रयास से कर रही हैं। इन सभी विकास कार्यों को जनता के बीच में जाकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी की नीति से अवगत कराएं।

भाजपा की सरकार ने 9 वर्षों में कई जन कल्याणकारी किए कार्य

बैठक की अध्यक्षता कुरडेग मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत सिंह ने की। इस दौराम उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने 9 वर्षों तक कई जन कल्याणकारी कार्य किए हैं। इन्हीं सब कार्यों के बदौलत कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनोज साय ,मंडल प्रभारी प्रणव कुमार, महामंत्री रबिन्द्र शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामचन्द्र साय ,प्रखंड सांसद प्रतिनिधि उमेश जायसवाल, बिनोद जायसवाल ,अनुज श्रीवास्तव, अनुज गुप्ता, ज्ञान चंद गुप्ता, सुभाष गुप्ता, शोभन माझी, उमाकांत साय, जागेश्वर प्रधान, महेश्वर साय, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT