logo

2 दिन के राजकीय शोक की घोषणा, आज बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय

mantralay2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन के बाद राज्य सरकार ने 6  और 7 अप्रैल के 2 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। सरकार ने दो दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है। इस अवधि में सभी भवनों जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाते हैं वहां राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। दो दिन तककिसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि सरकार के सभी कार्यालय 6 अप्रैल यानी आज बंद रहेंगे। झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग से इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

कैबिनेट की बैठक स्थगित

इसके साथ ही आज होने वाली कैबिनेट की बैठक भी स्थगित कर दी गई है। जिसे झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन के बाद स्थगित कर दिया गया है। जगरनाथ महतो का यूं अचानक चले जाना पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। शोकाकुल राजनीतिक गलियारों में उनके प्रति शोक व्यक्त किया जा रहा है। ऐसे में आज की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने सूचना जारी कर दी है। जगरनाथ महतो का गुरुवार सुबह ही निधन हुआ है। उनके बेटे  राजू महतो ने सबसे पहले इस बात की जानकारी दी है। जगरनाथ महतो एक जमीनी नेता के तौर पर हमेशा याद किये जाएंगे। आज झारखंड ने एक आंदोलनकारी नेता को खो दिया है।