logo

...तो इस वजह से घाटशिला के एयर फोर्स अफसर ने लौटा दिया राष्ट्रपति के हाथों में मिला शौर्य चक्र

medal.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
वायु सेना एक रिटायर्ड वारंट अफसर राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के हाथों मिले अपने शौर्य चक्र को लौटाना चाहते हैं। मामला झारखंड के घाटशिला का है। यहां मो जावेद, जो भारतीय वायु सेना में वारंट अफसर रह चुके हैं, और अपनी बहादुरी की वजह से राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हो चुके हैं, वो अब अपना शौर्य चक्र लौटाना चाहते हैं। लेकिन फिलहाल घाटशिला के स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी उनेक शौर्य मेडल को लेने से इनकार कर रहे हैं। क्योंकि मेडल वापस लेना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। मिली खबर के मुताबक जावेद सरकारी रवैये से परेशान हैं। उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इस कारण वो अपना शौर्य मेडल सरकार को वापस लौटाना चाहते हैं। मिली खबर के मुताबिक मो जावेद के घर के आगे मस्जिद है। इस मस्जिद का पुराना दरवाजा कई दिनों से बंद था। जिसे अब खोल दिया गया है। इससे लगी हुई सड़क भी है। अब जावेद चाहते हैं कि धार्मिक स्थल के इस दरवाजे को बंद कर दिया जाये। क्योंकि इससे उनके घर की निजता समाप्त हो रही है और उनको व परिवार को भीड़-भाड़ और कोलाहल का सामना कर पड़ रहा है। 

कर चुके हैं लिखित शिकायत 

इसकी लिखित शिकायत वो स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से कर चुके हैं। लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। थक कर वे अपने शौर्य चक्र को लौटाने के लिए घाटशिला एसडीओ सत्यवीर रजक के पास गये। लेकिन रजक ने उनके मेडल को यह कहकर लेने से इनकार कर दिया कि किसी का शौर्य  चक्र मेडल लेना उनके अधिकार में नहीं है। इस पर जावेद अपने शौर्य मेडल को उनके टेबल पर रखकर चले गये हैं। इससे स्थानीय स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष परेशानी खड़ी हो गयी है।  

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N