logo

आजसू सुप्रीमो सुदेश ने अध्यक्ष बनने के बाद बुलाई केंद्रीय समिति की बैठक, इन जरूरी मुद्दों पर होना है फैसला 

sudesh19.jpg

रांची

केंद्रीय महाधिवेशन में पुनः पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सुदेश कुमार महतो ने 8 अक्टूबर, रविवार को हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय समिति की बैठक बुलाई है। बैठक में नए केंद्रीय पदाधिकारियों की आधिकारिक रूप से घोषण की जाएगी। बैठक में शामिल होने के लिए सभी केंद्रीय समिति के सदस्यों को बुलाया गया है। इस बैठक में पार्टी के भावी कार्यक्रम की भी घोषणा की जाएगी। साथ ही साथ महाधिवेशन में लिए गए निर्णयों और घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए रूप रेखा तय की जाएगी।  

गांधी और शास्त्री को कियी नमन 

सुदेश कुमार महतो ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वशासन से सुशासन तक ‘गांव की सरकार’ की परिकल्पना को साकार करके ही गांधी जी के सपनों को पूरा किया जा सकता है। महाधिवेशन में उनके विचार को ही आत्मसात करते हुए गांव की आवाज को मुखर करने का निर्णय लिया गया है। लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान जय किसान का नारा देश की सुरक्षा और समृद्धि दोनों के लिए प्रेरित करता है। कहा कि जय जवान जय किसान के नारे से प्रेरित हो कर हमनें भी इस महाधिवेशन में कृषि को राज्य के लोगों का मनपसंद व्यवसाय बनाने का संकल्प लिया है।