logo

झारखंड में आजसू की सरकार बनेगी और सुदेश महतो मुख्यमंत्री बनेंगे : चंद्रप्रकाश चौधरी

ajsu14.jpg

रांची
महाधिवेशन के आखिरी दिन सभा को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि झारखंड में आजसू की सरकार बनेगी और सुदेश महतो राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि महाधिवेशन में झारखंड की बुनियादी जरूरतों और अहम विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी अपने विचार रखने का मौका मिला। कहा कि हेमंत सरकार ने आरक्षण के नाम पर दिग्भ्रमित किया है। ओबीसी आरक्षण को नगर निकाय चुनावों में खत्म कर दिया। हमें अधिकार लड़कर लेना होगा। विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि इस महाधिवेशन ने कार्यकर्ताओं को गोलबंद किया है। उनमें ऊर्जा भरी है। युवाओं की पार्टी आजसू में पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो के नेतृत्व में हम सभी को काम करने का मौका मिला है। झारखंड राज्य का नवनिर्माण का संकल्प इस महाधिवेशन में हम सभी ने लिया है। सरकार जल, जंगल जमीन को लूटने में लगी है।  पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने कहा कि इस महाधिवेशन में अलग अलग विषयों पर सार्थक चर्चा हुई है। झारखंड की लड़ाई का सपना पूरा नहीं हो पाया है। आज भी राज्य की जनता संघर्ष कर रही है।

झारखंड की बदहाली का सवाल उठाया

पूर्व मंत्री राम चन्द्र सहिस ने कहा कि खनिज संपदा से परिपूर्ण झारखंड राज्य बानने के इतने सालों के बाद भी यहां की जनता गरीब क्यों, युवा बेरोजगार क्यों, किसान परेशान क्यों, यह सबसे बड़ा सवाल है। रामगढ़ की विधायक सुनिता चौधरी ने कहा कि इस सरकार को कोई टक्कर दे सकता है वो है आजसू पार्टी। झारखंडी सभ्यता और संस्कृति को बचाना है। सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर इस सरकार के झूठे वादों को जनता के सामने रखना है। पूर्व विधायक अकील अख्तर ने कहा कि पार्टी के संकल्प, इरादा, लक्ष्य के लिए मिलजुल कर एक साथ काम करेंगे। सभी कार्यकर्ता पार्टी के संकल्प को गांवों तक पहुंचाने का काम करें। रोशन लाल चौधरी ने भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में आजसू महाधिवेशन में शामिल होने के लिए आजसू पार्टी के सिपाहियों को धन्यवाद। साथ ही कहा कि पार्टी का एक एक कार्यकर्ता मिशन 2024 के लिए तैयार हैं। डॉ देवशरण भगत ने कहा कि पार्टी प्रमुख के दूरदर्शी सोच का परिणाम है यह आयोजन। गांव से लेकर विदेश तक की आवाज इस महाधिवेशन में शामिल हुई। सभा को हसन अंसारी, राधेश्याम, माधावचंद्र महतो, तरुण गुप्ता, यशोदा देवी, तिवारी महतो, भरत कांशी, कुशवाहा शिवपूजन मेहता, नजमूल हसन हाशमी आदि ने भी संबोधित किया।

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N