logo

अजय साह ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

BJP17.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर लगातार भाजपा का जनाधार बढ़ रहा है और आम जनमानस पार्टी को एक अटूट विश्वास के साथ देख रहे है। ये बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह में कही। दरअसल, आज भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर जिला द्वारा आयोजित प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अजय साह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। जिसमें मुख्य रूप से चाणक्य आईएएस अकैडमी के सीईओ अभिनव मिश्रा, अधिवक्ता संजय साह, राजवर्धन, प्रवीन शंकर, ओम प्रकाश, ब्रजेश झा, वसीम ख़ान, मिराज ख़ान, राजेश प्रसाद, शुभम् झा, उज्ज्वल गुप्ता, अजय शर्मा, अभिजीत राज, अनीश देव, प्रखर लोहिया, रौशन गोनू, विशाल, उमा शंकर आदि शामिल हैं।

चाणक्य आईएएस अकैडमी में हैं शिक्षक

जानकारी के मुताबिक साह विगत दस वर्षों से झारखंड और महाराष्ट्र में युवा कांग्रेस और एनएसयूई के कई अहम पदों पर रहे है तथा वर्तमान में चाणक्य आईएएस एकैडमी में राजनीति विज्ञान और नैतिक विज्ञान के वरिष्ठ शिक्षक है। इससे पहले साह भारत सरकार के ऑडिट विभाग में भी कार्य कर चुके है जहां से वे इस्तीफ़ा देखकर युवा कांग्रेस में शामिल हुए थे। साह भाजपा रांची महानगर जिलाअध्यक्ष के के गुप्ता की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।

कार्यकर्ता मिल जुलकर देश हित के मुद्दों पर हैं खड़े

मौके पर महानगर अध्यक्ष के के गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय में भारी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ने वाले है। सभी कार्यकर्ता मिल जुल कर भाजपा के साथ देश हित के मुद्दों पर कदम से कदम मिला कर खड़े है। मिलन समारोह का संचालन महानगर महामंत्री बलराम सिंह एवं संचालन इंद्रजीत यादव ने किया। इस अवसर पर अमित सिंह, अनिता वर्मा, बिना मिश्रा, राजकुमार महतो,  बालशाई महतो पार्टी की ओर से उपस्थित रहे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT