logo

रघुवर कैबिनेट के पांच पूर्व मंत्रियों के खिलाफ शुरू होगी जांच, एसीबी ने दर्ज की पीई

pe.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रघुवर सरकार में मंत्री रह चुके पांच पूर्व मंत्री के खिलाफ एसीबी जल्द जांच शुरू करेगी। एसीबी ने पूर्व पांच मंत्रियों में नीलकंठ सिंह मुंडा, नीरा यादव, लुईस मरांडी, रणधीर सिंह और अमर कुमार बाउरी के खिलाफ पीई दर्ज कर लिया है। एसीबी द्वारा इस मामले में पांच अलग अलग पीई दर्ज की गई हैं। सरकार के आदेश के बाद एसीबी ने यह पीई दर्ज किया है। मालूम हो कि 26 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में पूर्व मंत्रियों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने को लेकर पीई दर्ज करने का फैसला लिया गया था। एसीबी जल्द ही इनके खिलाफ साक्ष्य जुटाकर इनको पूछताछ के लिए बुला सकती है। 

साल 2020 में दाखिल की गई थी याचिका
जानकारी के अनुसार पीई के बाद जिन पूर्व मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला बनेगा, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाएगा। गौरतलब है कि साल 2020 में पंकज कुमार यादव ने झारखंड हाई कोर्ट में एक रिट दाखिल किया गया था। जिसमें उक्त पूर्व मंत्रियों की संपत्ति की जांच की मांग की गई थी। आरोप है कि  पांच सालों में पद पर रहते हुए तत्कालीन मंत्रियों की आय में अप्रत्याशित तौर पर बढ़ोतरी की है। इसके प्रमाण में निर्वाचन आयोग के समक्ष संपत्ति के विवरण से संबंधित दाखिल शपथ पत्र का हवाला दिया गया था, जिसके बाद इस मामले की जांच करवाई गई थी। इन पूर्व मंत्रियों की संपत्ति 200 से 1100 प्रतिशत तक बढ़ने के आरोप लगाए गये थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N