logo

30 लाख के इनामी नक्सली दिनेश गोप को लाया गया रांची, पुलिस कर रही है पूछताछ

DINESH_NEW_PIC_1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को हवाई जहाज से रविवार को दिल्ली से रांची लाया गया। सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस गुप्त स्थान पर ले जाकर उससे पूछताछ कर रही है। झारखंड का मोस्ट वांटेड नक्सली दिनेश गोप को एनआईए और झारखंड पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए शनिवार की शाम को गिरफ्तार कर किया है। उसके ऊपर 25 लाख का इनाम की घोषणा की थी। वहीं एनआईए ने भी उस उस पर पांच लाख का इनाम घोषित कर रखा था। मतलब दिनेश 30 लाख का इनामी नक्सली है। सूत्र के मुताबिक इनामी नक्सली दिनेश गोप को झारखंड पुलिस ने एनआईए की मदद से नेपाल से गिरफ्तार किया है।

भेष बदलकर रह रहा था दिनेश गोप

पुलिस सूत्र के मुताबिक दिनेश गोप नेपाल में सरदार का भेष बदलकर रह रहा था। दिनेश गोप पर ठेकेदारों, व्यवसायियों को धमका कर लेवी और रंगदारी वसूलने का मामला दर्ज है। इसके साथ ही लेवी के रुपयों से अपने सहयोगियों के माध्यम से निवेश कराने सहित दो दर्जन से अधिक मामले भी दर्ज हैं।

NIA ने 2022 में दोनों पत्नियों को किया था गिरफ्तार

एनआईए ने जनवरी 2022 को दिनेश गोप की दोनों पत्नियों हीरा देवी और शकुंतला कुमारी को गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ लेवी-रंगदारी के पैसों को शेल कंपनियों में निवेश करने का आरोप था। और इसे लेकर पुष्टी भी हो चुकी है। मालूम हो कि इससे पहले पुलिस ने नवंबर 2016 को रांची के बेड़ो में दिनेश गोप के 25 लाख 38 हजार रुपये जब्त किए गए थे। इसके अलावा एनआईए ने दिनेश गोप के सहयोगियों के पास से 42.79 लाख व करीब 70 लाख रुपये की अन्य चल-अचल संपत्ति जब्त की थी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT