logo

राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप, क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश से हार कर झारखंड बहार  

HOCKEY7.jpg

द फॉलोअप डेस्क

13 वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 18 से 28 मई तक ओड़िशा के राउरकेला में हो रहा है। आज गुरुवार को झारखंड और मध्य प्रदेश के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें हार के साथ झारखंड इस प्रतियोगिता से बाहर हो गई। वहीं, मध्य प्रदेश ने 6-3 से झारखंड को हराकर सेमी फाइनल में अपना कब्जा जमा लिया। इस मैच में झारखंड की ओर से जोलेन टोपनो, बिक्रम सोरेंग और घुरान लोहरा ने 1-1 गोल किए। जबकि मध्य प्रदेश के आशिर आदिल खान ने 4 गोल किया। जिसके लिए उन्हें बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।

खिलाड़ियों पर दबाव बनाकर हॉस्टल से भगाया- मनोज

इस संबंध में हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष सह हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा कि विगत लगातार तीन राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिताओं में झारखंड टीम 2019 में कांस्य पदक, 2021 स्वर्ण पदक और 2022 प्राप्त करने के बाद इस वर्ष 2023 में पदक से दूर हो गए। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इसका मुख्य कारण झारखंड के वे पदाधिकारी हैं जो सिमडेगा में वर्ष 2016 से हॉकी सिमडेगा द्वारा संचालित खेल छात्रवास (प्रशासन से लिखित रूप से मिले भवन को) में रहकर हॉकी का प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम के ट्रायल से एक दिन पहले दबाव बनाकर हॉस्टल से भगा दिए थे। जिस वजह से यहां के खिलाड़ियों का मनोबल गिरा गया। जिसका परिणाम यह हुआ कि राज्य स्तरीय ट्रायल और प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपना प्रदर्शन नहीं कर पाए। और झारखंड टीम में चयन नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि विगत तीन बार से पदक विजेता झारखंड टीम में इस खेल छात्रवास के खिलाड़ियों की संख्या हमेशा से टीम में 30 प्रतिशत से अधिक रहती थी। और रिजल्ट भी देते थे। परंतु इस बार मनोबल गिरे होने के कारण सिर्फ एक खिलाड़ी ही टीम में जगह बना पाया था। जिसका नुकसान आज देखने को मिला।

बेहतर खिलाड़ियों को कर दिया गया बाहर- मनोज

इस मनोज ने राज्य के अधिकारियों से निवेदन करते हुए कहा कि अगर सही मायने में झारखंड के खेल का विकास करना चाहते है तो सिर्फ सरकारी व्यक्ति जो खेल के लिए कार्य कर रहे हैं उनपर ही सारा कुछ न्योछावर ना कर दें। कभी-कभी उन लोगों के शत प्रतिशत बातों को नजर अंदाज न करे जो बैगर कोई सरकारी राशि प्राप्त किए झारखंड के खेल के विकास में 365 दिन समर्पित भाव से कार्य कर रहे है। विगत 6-7 वर्षो में झारखंड के पुरुष हॉकी के विकास में जिस भवन में रहकर खिलाड़ियों का सबसे बेहतर रिजल्ट आ रहा था।  अब  उन खिलाड़ियों को भी बाहर कर दिया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT