logo

कांग्रेस ने राजीव गांधी की देश के प्रति बहुमूल्य योगदानों को किया याद

RAHUL15.jpg

द फॉलोअप डेस्क

आधुनिक भारत के निर्माता देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सूचना के क्षेत्र में क्रांति लाकर देश को कम्प्यूटर जैसे अत्याधुनिक उपकरण दिए। देश की ग्रामीण व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए पंचायती राज की शुरुआत की। ये बातें झारखंड कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रविवार को राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने कहा की राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान झारखंड के आदिवासी मूलवासी के विकास का एकमात्र रास्ता झारखंड का अलग राज्य होना बताया था। उन्होंने बताया की राजीव गांधी ने गुमला, सिमडेगा और खूंटी की जनसभाओं में झारखंड राज्य अलग होने से झारखंड की विकास की बात कही थी। आज झारखंड सहित देशभर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त सन 1944 ई0. को मुंबई शहर में हुआ था।

'भारत को विकसित व आधुनिक बनाया राष्ट्र'

पूर्व मंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भी प्रदेश अध्यक्ष की बातों पर हामी भरते हुए राजीव गांधी की देश के प्रति बहुमूल्य योगदानो कों याद दिलाई। वहीं, झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा की सूचना क्रांति, पंचायती राज और युवाओं को मताधिकार देने जैसी उनकी क्रांतिकारी सोच व संकल्प ने भारत को विकसित व आधुनिक राष्ट्र बनाया। उनका जीवन हम सभी के लिये प्रेरणादायी रहेगा। श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे कांग्रेसजनों में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राकेश सिन्हा,अमुल्य नीरज खलखो, विनय सिन्हा दीपू, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, रमा खलखो,अमरेन्द्र सिंह, अभिलाष साहू, कमल ठाकुर, डॉ राकेश किरण महतो, सूरेन राम, जगदीश साहू, सूर्यकांत शुक्ला, विनोद कुमार सिंह, अख्तर अली, वशिष्ट लाल पासवान, राजू राम, फिरोज अंसारी, संगीता टोप्पो, आजाद महतो, प्रदीप कुमार साहू, संतोष महतो, सूरज कुमार,शहनाज खातून, सहित अन्य उपस्थित रहे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT