logo

अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत का मंत्र है पंडित दीनदयाल का दर्शन : बाबूलाल मरांडी

babulal_55.jpg

रांची 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद दर्शन कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। इसी में अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत का मंत्र समाहित है। ये बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम् पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय को 118वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ सबका अंत्योदय का ही सहज सरल रूप है। कहा कि भाजपा सरकार अपने प्रेरणा पुंज दीनदयाल के सपनो को साकार करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला दलित वंचित समाज के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू कर अंत्योदय के संकल्प को सिद्धि में बदल रही है। उन्होंने कहा कि जनधन खाता, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण, उज्जवला गैस योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना सभी अंत्योदय को समर्पित है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवम् सांसद आदित्य साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल कभी विचारों से डिगे नहीं। उन्होंने चुनाव हार जाना स्वीकार किया लेकिन जाति के नाम पर वोट मांगना नहीं स्वीकारा। कहा कि भाजपा की सरकार पंडित दीनदयाल के विचारों का अनुसरण कर रही है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने किया। स्वागत महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने किया। 

कार्यक्रम में इनकी रही भागीदारी 

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में  विधायक सीपी सिंह, हेमंत दास, सूरज चौरसिया, शिवपूजन पाठक, प्रतुल शाहदेव, मृत्युंजय शर्मा, राकेश भास्कर, संदीप वर्मा, राजीव रंजन मिश्र, सूरज जायसवाल, रामचंद्र केसरी, सुनील साहू, राजेंद्र केसरी, संजय जायसवाल, अरुण झा, शोभा यादव, वरुण साहू, बलराम सिंह, निसि जायसवाल, लक्ष्मी कुमारी, बबिता कुमारी, राजेश चौधरी, अनिल सिंह, चंदन कुमार, लक्ष्मीचंद्र दीक्षित, बिपिन सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हैं।


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N