मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्गा पूजा से पहले यानि इस बार समय से पहले ही सरकारी कर्मचारियों को सितंबर माह की सैलरी देने का निर्देश दे दिया है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पटना में अति पिछड़ा न्याय संकल्प जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे जो "हाइड्रोजन बम" की बात कर रहे हैं, वो जल्द ही आएगा और देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लेकर आएगा।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू यादव परिवार को एक बड़ा झटका मिला है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव को कोर्ट ने लैंड फार जॉब मामले में 13 अक्टूबर की सुबह कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है।
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच लालू परिवार में चल रही 'कलह' की अटकलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इन अटकलों के बीच अब लालू यादव की बेटी सांसद रोहिणी आचार्य फिर एक चर्चा में आ गई है।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की मुश्किलें अब बढ़ती दिख रही हैं। बेतिया सांसद संजय जायसवाल ने उनके खिलाफ कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कराया है।
कांग्रेस इस बार बिहार चुनाव को बड़ी गंभीरता से लेती दिख रही है। वहीं राहुल गांधी भी खुद काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। इसी बीच बिहार में आज कांग्रेस कार्यसमिति, यानी CWC की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है।
रोहतास जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां महिला बटालियन के बैरक में एक-एक कर लगभग 60 से अधिक महिला जवान बीमार होने लगी। उन सभी को उलटी और दस्त की शिकायत होने लगी।
सारण जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां गड़खा थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर फुर्सतपुर गांव के पास बने गहरे गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई।
बिहार ग्रामीण कार्य मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेज दिया है।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में काफी हलचल मची हुई है। इसी बीच आज पटना में युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर जमकर प्रदर्शन किया है।
गयाजी जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां कोंच थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक और एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता आरके सिंह ने अपनी ही पार्टी के नेताओं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर लगे आरोपों को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने साफ़ शब्दों में कह दिया है कि यदि उनके पास इन आरोपों का जवाब न