द फॉलोअप डेस्क
गयाजी जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां कोंच थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक और एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतकों की पहचान गुरारू थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी 23 वर्षीय चंदन चौधरी और 30 बर्षीय पूजा देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही कोंच पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि पूजा शादीशुदा थी और चार बच्चों की मां थीं। जिसमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। वहीं, चंदन चौधरी भी शादीशुदा था जो कि एक बच्चे का पिता था। मिली जानकारी के अनुसार दोनों हाल ही में दिल्ली से अपने गांव आये थे।
घटनास्थल से पुलिस ने चंदन चौधरी का आधार कार्ड, मोबाइल फोन और एक संदिग्ध जहरीला पदार्थ बरामद किया है। जिसके आधार पर प्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि यह हत्या का भी मामला हो सकता है। मामले की जांच हर पहलु से की जा रही है।.jpeg)
कोंच थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बातचीत में कहा कि पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल की भी गहराई से जांच की जा रही है। वहीं मामले के खुलासे को लेकर अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।