logo

पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, CM आवास घेरने के दौरान प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने घसीटा

cngrs.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में काफी हलचल मची हुई है। इसी बीच आज पटना में युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर जमकर प्रदर्शन किया है। जहां वे मुख्यमंत्री आवास को घेरने निकले थे।
लेकिन पुलिस ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को राजापुर पुल पर रोक दिया। जिसके बाद उग्र कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। उन्हें वहां से हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लेकिन सभी कार्यकर्त्ता सड़क पर ही लेट गए। जिसके बाद सड़क पर लेटे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने घसीटकर अपने राइट कंट्रोल वाहन में बैठा दिया। 
आपको बता दें कि कांग्रेस ने वोट चोरी और अडाणी को 1 रुपए प्रति वर्ष की दर पर 1050 एकड़ जमीन और 10 लाख पेड़ देने का विरोध जताया गया। जिसके बाद सदाकत आश्रम से बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar bihar politics bihar election congress bihar congress bihar police