द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी हलचल के बीच कांग्रेस भी इस बार बिहार चुनाव को बड़ी गंभीरता से लेती दिख रही है। वहीं राहुल गांधी भी खुद काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। इसी बीच बिहार में आज कांग्रेस कार्यसमिति, यानी CWC की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है।.jpg)
यह बैठक पटना के सदाकत आश्रम में आयोजित की जाएगी, और इसकी सबसे बड़ी खास बात यह है कि आज़ादी के बाद यह पहली बार है जब कांग्रेस की सबसे बड़ी निर्णय लेने वाली संस्था की बैठक बिहार में हो रही है। बिहार कांग्रेस के लिए आज का यह दिन काफी अहम होने वाला है। क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस बैठक को आयोजित करना राजनीतिक नजरिये से काफी अहम माना जा रहा है। .jpeg)
आपको बता दें कि आजादी के बाद बिहार में कांग्रेस कार्यसमिति की यह पहली बैठक है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावे देश भर के लगभग 160 बड़े नेता शामिल होने वाले हैं।
इससे पहले 1940 में पटना कांग्रेस का यह अधिवेशन हुआ था। और अब आजादी के बाद ऐसा पहली बार है जब बिहार में कांग्रेस कार्यसमिति कोई बैठक होने जा रही है। कांग्रेस ने इसे स्वतंत्रता की दूसरी लड़ाई बताया है। वहीं NDA के नेताओं के द्वारा इस पर प्रतिक्रियाएं आ रही है। NDA के नेताओं का कहना है कि इस बैठक से कांग्रेस का कोई भला नहीं होने वाला है।